फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ragini won the painting competition

Balrampur News: चित्रकला प्रतियोगिता में रागिनी ने मारी बाजी

Sun, 06 Oct 2024 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Ragini won the painting competition
बलरामपुर के जरवा में प्रमाण पत्र देकर छात्राओं को किया गया सम्मानित।-संवाद
गैसड़ी/जरवा (बलरामपुर)। वन प्राणी सप्ताह के तहत रविवार को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के दो रेंजों में विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने रामपुर रेंज में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन से लोगों में वन्य जीवों के प्रति जागरूकता पैदा होती है। नेपाल सीमा से सटे कई स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, इसमें थारू छात्रा रागिनी ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय एवं शिवांश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एमएलके डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय, आचार्य मेघ दीपानंद, एसडीओ मनोज कुमार, रेंजर प्रभात वर्मा, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी वीर बहादुर सिंह व वन दरोगा विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनकपुर रेंज में पहलवान चौराहे पर वन क्षेत्राधिकारी अमरजीत प्रसाद की अध्यक्षता में वन्य जीव संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। वन्य जीवों से प्रेम करें। पशु-पक्षियों को पीने के लिए पात्र में पानी रखें। लोगों को जीवों के प्रति संवेदना व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। बताया कि सात अक्तूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाकर जंगली जानवरों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर वनरक्षक चंद्रभान यादव, वन दरोगा शशिकांत व ग्राम प्रधान घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed