फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rabi crops will be displayed in agriculture fair

आज के कृषि मेले में रबी के फसलों का होगा प्रदर्शन

Mon, 29 Nov 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rabi crops will be displayed in agriculture fair
बलरामपुर। विकास भवन परिसर में 30 नवंबर को लगने वाले कृषि मेले में रबी के फसलों का प्रदर्शन किया जाएगा। गोष्ठी में आने वाले किसानों को कृषि विभाग की तरफ से संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। सीडीओ रिया केजरीवाल ने 30 विभागों के विभागध्यक्षों को विभागीय योजनाओं का स्टाल लगाने और किसानों को मेले व गोष्ठी में शामिल कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2021-22 में संचालित नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत 30 नवंबर को विकास भवन परिसर में एक दिवसीय रबी तिलहन मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मेले में गोष्ठी कराकर आने वाले किसानों को कृषि विशेषज्ञों के व्याख्यान सुनाए जाएंगे। प्रदर्शनी के दौरान किसानों को शासन स्तर से संचालित कृषि विभाग के सभी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने जिले के सभी किसानों से अपील किया है कि कृषि विभाग के मेले व गोष्ठी में शामिल होकर योजनाओं का लाभ उठाएं। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष, इफ्को के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी सहित कृषि से जुड़ी योजनाओं को संचालित करने वाले 30 विभागों के विभागाध्यक्षों को किसानों को मेले व गोष्ठी में शामिल कराने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed