Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Python found in Shanti Nagar; rescued and released into the forest

Balrampur News: शांति नगर में निकला अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Fri, 13 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Python found in Shanti Nagar; rescued and released into the forest
फोटो-16-ग्राम पंचायत लोहेपनिया के मजरे शांति नगर में निकला अजगर।-संवाद
महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत लोहेपनिया के मजरे शांति नगर में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गांव में अजगर दिखाई देने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण रामजन्मन ने बताया कि इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बरहवा रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सतर्कता बरतते हुए अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कहीं भी वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, बल्कि इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed