{"_id":"6af751d422a12902a105ac52","slug":"ncc-cadets-expressed-their-views-on-national-security-in-essays-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157757-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एनसीसी कैडेटों ने निबंध में उकेरे राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एनसीसी कैडेटों ने निबंध में उकेरे राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति विचार
Fri, 13 Nov 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में परीक्षा देते एनसीसी कैडेट ।-स्रोत : महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय की एनसीसी इकाई की ओर से शुक्रवार को कैप्टन मनोज पांडेय मेमोरियल निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 145 कैडेटों ने प्रतिभाग किया और राष्ट्रीय सुरक्षा तथा आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में कैडेटों को दो विषयों में से किसी एक पर हिंदी या अंग्रेजी में निबंध लिखना था। इनमें ''भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका'' तथा ''ऑपरेशन सिंदूर : आतंकवाद के खिलाफ भारत का जवाब'' विषय शामिल थे।
प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि एनसीसी की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है। देश की अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा पर संकट आने पर भारतीय सेनाएं किस तरह जवाब देती हैं, ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेलिंग से डरने वाला नहीं है।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. बीएल गुप्ता और मनीषा तिवारी ने राष्ट्रीय सुरक्षा में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में एनसीसी के 145 कैडेटों ने भाग लिया। कैडेटों ने भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका तथा ऑपरेशन सिंदूर : आतंकवाद के खिलाफ भारत का जवाब विषय पर निबंध लिखे। प्रतियोगिता का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।