Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   A massive surge of devotees turned out for the immersion of Ganesha and Lakshmi idols

Balrampur News: गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotees turned out for the immersion of Ganesha and Lakshmi idols
फोटो-15-बलरामपुर के तुलसीपुर में निकाली गई शोभायात्रा ।-संवाद
तुलसीपुर। दीपावली पर स्थापित मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को बृहस्पतिवार देर रात भावभीनी विदाई दी गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के पास स्थित सिरिया नाले में पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। अगले बरस फिर आने की कामना के साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं को विदाई दी।
विज्ञापन


नगर और आसपास के गांवों के पूजा पंडालों से 11 प्रतिमाएं चीनी मिल चौराहे पर एकत्रित हुईं। यहां से विसर्जन शोभायात्रा शुरू हुई। ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजी प्रतिमाओं को फूलों की मालाओं, झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। शोभायात्रा चीनी मिल चौराहे से पुरानी बाजार, हनुमानगढ़ चौराहा, थाना मोड़, पुरवा चौराहा, इटवा चौराहा, कलश चौराहा, शक्तिपीठ गायत्री मंदिर रोड, नई बाजार, स्टेशन रोड, हरैया तिराहा और देवीपाटन रोड होते हुए सिरिया नाले पहुंची।
विज्ञापन


पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और डीजे की धुन पर नृत्य कर उत्सव मनाया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने घरों के सामने दीप जलाकर और रंगोली सजाकर प्रतिमाओं की आरती उतारी तथा पुष्पवर्षा की। विसर्जन यात्रा में राकेश कुमार यादव, पाटेश्वरी प्रसाद यादव, रोशन लाल, प्रभु दयाल, रामदयाल सोनी, संदीप कुमार सोनी, दीपू अग्रहरि, राजू कश्यप, रामगोपाल कश्यप, श्रीराम साहू, मनीष कुमार, सौरभ कौशल और केसरी वर्मा आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरिया नदी और राप्ती नहर में हुआ विसर्जन

बरदौलिया बाजार में नवयुवक श्री गणेश लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शोभायात्रा बरदौलिया बाजार से शुरू होकर भड़साहिया बाजार और हसनापुर होते हुए शिवपुरा अमवा स्थित राप्ती नहर पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान ध्रुव कुमार मिश्र, सुभाष तिवारी, रमेश कुमार कसौधन, नीरज कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

वहीं, पिपरहवा चौराहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्याणपुर में स्थापित भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाओं का पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सिरिया नदी पहुंची। रास्तेभर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए जयकारे लगाते रहे। सिरिया नदी के तट पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।


विसर्जन यात्रा में अध्यक्ष पुजारी वर्मा, उपाध्यक्ष अमन वर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव वर्मा, संजय मौर्या, वेदप्रकाश पांडेय और गुल्ले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed