फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Public's back broken due to rising inflation

बढ़ती महंगाई से टूटी जनता की कमर

Tue, 02 Mar 2021 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 09:40 PM IST
विज्ञापन
Public's back broken due to rising inflation
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बढ़ती महंगाई से जनता की कमर टूट चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह बातें श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र के सांसद चौधरी राम शिरोमणि वर्मा ने शिवपुरा बाजार में बसपा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलकर बसपा समाज के दबे व कुचले लोगों को न्याय दिलाने का कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार से लोग परेशान है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, सरसों तेल और सब्जियों की महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में आम जनता को भोजन के लाले पड़ रहे है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। किसान, व्यापारी सब बेहाल है। बसपा नेत्री जेबा रिजवान ने बैठक को संबोधित कर कहा कि जाति व मजहब से उठकर हम सभी को अपना फैसला लेना होगा। धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने वाले लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। बैठक की अध्यक्षता जगदंबा प्रसाद वर्मा ने की। संचालन जिलाध्यक्ष लालचंद कुरील व राजेंद्र कुमार वर्मा ने किया। बैठक में इमरान हसन सिद्दीकी, अभिमन्यु कैराती, अनिल कैराती, जगतराम वर्मा व हरीराम बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed