{"_id":"6664996a1fb804a67309082f","slug":"prv-got-four-new-bikes-and-13-scorpios-balrampur-news-c-99-1-brp1003-110505-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पीआरवी को मिलीं चार नई बाइकें व 13 स्कार्पियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पीआरवी को मिलीं चार नई बाइकें व 13 स्कार्पियो
Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए जिले की पुलिस टीम को हाईटेक किया जा रहा है। डायल 112 (पीआरवी) को 13 नई स्कार्पियो के साथ चार पल्सर बाइमें भी मिली हैं। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर नई स्कार्पियो व बाइक को संबंधित थानों के लिए रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी कर्मियों को सूचना प्राप्त होने पर बेहतर रिस्पांस टाइम बनाए रखने तथा पीड़ित को सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मौके पर पहुंचने के बाद मामले को नियंत्रित करते हुए स्थिति की गंभीरता से स्थानीय थाना प्रभारी को अवगत कराएं और एमडीटी पर सही तथ्यों की रिपोर्ट अंकित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार, क्षेत्राधिकारी ललिया ज्योतिश्री एवं प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव आदि मौजूद रहे।