{"_id":"611a9a598ebc3e430d6db5f7","slug":"proudly-hoisted-the-tricolor-balrampur-news-lko591517968","type":"story","status":"publish","title_hn":"आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को नमन किया गया। जिले में हर्षोल्लास के साथ अमृत महोत्सव के तहत 75वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की धूम रही। जिले के लोगों में देशभक्ति की भावना ओत-प्रोत रही।
जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। प्रभातफेरी भी निकाली गई।
जिला जज शेषमणि ने जनपद एवं सत्र न्यायालय में ध्वजारोहण किया।
जिला जज ने संविधान की मंशा के अनुरूप न्यायिक अधिकारियों व वकीलों को कार्य करने की सलाह दी। डीएम श्रुति ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया। राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन हुआ।
राष्ट्रीय ध्वज को शस्त्र गार्डो ने सलामी दी। कलेक्ट्रेट सभागार की गोष्ठी में स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को याद किया गया। देशभक्ति गीत प्रस्तुत करने वाली सीएमएस इंटर कालेज की छात्राओं ने डीएम पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने जिले के लोगों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए देश की आजादी में सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को याद करते हुए नमन किया। डीएम ने कहा कि भारत का स्वतंत्रता संग्राम त्याग व बलिदान का इतिहास है।
गोष्ठी का संचालन आपदा सलाहकार सचिन मदान ने किया। इस अवसर पर अपर एसडीएम रोहित कुमार मौर्य, विनोद कुमार पांडेय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सचिन मदान, संजीव श्रीवास्तव, रवि शुक्ल, इरशाद अली, बाबूराम पांडेय, राजेश कुमार व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
स्टेडियम से क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता कराई गई। बालक वर्ग में प्रमोद कुमार यादव को प्रथम, रिंकील कुमार को द्वितीय व संदीप गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में कोमल शिल्पकार को प्रथम, प्राची शुक्ला को द्वितीय व आकांक्षा को तृतीय स्थान मिला। सांत्वना के रूप में छह बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी, उप क्रीड़ा अधिकारी कमाल अहमद, मोहम्मद लईक, लवली व पप्पू आदि ने पुरस्कार वितरित किया। इस दौरान राधेश्याम, रश्मि सिंह, दानिश, नागेंद्र कुमार गिरि व सुरेंद्र थापा आदि मौजूद रहे। एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण करने के बाद वर्ष 2021 में अति सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने सीओ सदर/ ललिया आरआर सिंह को डीजीपी रजत कमेंडेशसन डिस्क (प्रशंसा चिन्ह) लगाया।
सीडीओ रिया केजरीवाल ने विकास भवन में, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में, डीएफओ प्रखर गुप्ता ने कार्यालय में, बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार मालवीय ने जिला पंचायत में, डीआईओएस गोविंद राम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में, एक्सईएन मनोज कुमार सिंह ने जल निगम में व तीनों तहसीलों एसडीएम, सीओ, सभी 9 ब्लॉकों के बीडीओ व बीईओ और सभी कोतवाली व थानों में प्रभारी निरीक्षकों ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम कराए।
नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्य डा. नितिन शर्मा, पायनियर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. एमपी तिवारी, जीसस एंड मैरी स्कूल में प्रधानाचार्या के बटरफील्ड, बाल भारती इंटर कालेज में प्रबंधक देवेश चन्द्र श्रीवास्तव, अटलांटा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण सिंह विक्की, वीटीएम हास्पिटल में डा. प्रांजल त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय जगदहा में ग्राम प्रधान गुलजारी लाल शुक्ला एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष शांतिभूषण शुक्ला तथा प्राथमिक विद्यालय बरईपुर में ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने ध्वजारोहण किया।