{"_id":"694c21ebed872ac64308644c","slug":"protest-against-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139552-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर पुतला फूंककर विरोध जताते क्रांति विचार मंच के लोग।-संवाद
बलरामपुर। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बुधवार को क्रांतिकारी विचार मंच ने वीर विनय चौराहे पर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंककर नारेबाजी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग भी की गई।
प्रदर्शन करते हुए क्रांतिकारी विचार मंच के महामंत्री डॉ. तुलसीश दुबे ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन आज वहां हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। धार्मिक स्थलों और आम नागरिकों पर हो रहे हमलों की खबरें गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने और पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की अपील की।
क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर देश के प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए और वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। उमेश मणि दीक्षित ने कहाकि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री नोबेल पुरस्कार विजेता रहे हैं, इसके बावजूद हिंदुओं के साथ अत्याचार होना निंदनीय है और इसकी कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर बाबू राजेंद्र सिंह, राम नरेश त्रिपाठी, हरिवंश सिंह, सेतु बंधु त्रिपाठी, इंदु भूषण जायसवाल, यदुनंदन मिश्रा, डॉ. केके सिंह, कमलेश त्रिपाठी, अंबरीश शुक्ल, आनंद किशोर गुप्ता, भानु प्रकाश, निशांत चौहान, रजत पांडेय व योगेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।