{"_id":"6a930cc4915bc3f4110b636e","slug":"protect-yourself-against-cervical-cancer-by-getting-the-hpv-vaccine-balrampur-news-c-99-1-slko1018-153946-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से करें बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एचपीवी वैक्सीन लगवाकर सर्वाइकल कैंसर से करें बचाव
Sat, 29 Aug 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के एमडीके बालिका इंटर कॉलेज में अतिथियों के साथ मौजूद छात्राएं।-संवाद
बलरामपुर। नगर के महारानी देवेंद्र कुंवरि बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला महिला चिकित्सालय के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जगमोहन प्रजापति ने छात्राओं को महिलाओं के स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी दी।
डॉ. जगमोहन प्रजापति ने कहा कि स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। इससे बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगवाना, व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय अभिभावक, शिक्षिका या चिकित्सक से खुलकर बात करने की अपील की।
कार्यक्रम में छात्राओं ने मासिक धर्म, सफेद पानी आने, एचपीवी वैक्सीन और सर्वाइकल कैंसर से जुड़े सवाल पूछे। चिकित्सक ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रधानाचार्या साधना पांडेय और शिक्षिका स्मृति पाठक ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिक्षिका प्रगति श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, अपर्णा उपमन्यु समेत छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण
महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बचपन और किशोरावस्था से ही जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर गंभीर बीमारी है, लेकिन जागरूकता और बचाव के उपायों से इसके खतरे को कम किया जा सकता है। एचपीवी वैक्सीन इसके बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. जगमोहन प्रजापति, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला महिला चिकित्सालय
झिझक छोड़कर खुलकर बताएं स्वास्थ्य समस्या
किशोरावस्था में छात्राओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें सही जानकारी मिलना जरूरी है। जानकारी के अभाव में छात्राएं कई बार स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर झिझकती हैं। अपराजिता जैसे कार्यक्रम उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का अवसर देते हैं।
साधना पांडेय, प्रधानाचार्या, एमडीके बालिका इंटर कॉलेज
छात्राओं के सवाल, चिकित्सक के जवाब
सवाल : सर्वाइकल कैंसर क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है?
सुरभा, छात्रा
जवाब : यह गर्भाशय के मुंह में होने वाला कैंसर है। एचपीवी वैक्सीन, व्यक्तिगत स्वच्छता और समय पर चिकित्सकीय जांच से इससे बचाव में मदद मिलती है।
सवाल : एचपीवी वैक्सीन क्यों लगाई जाती है?
मुस्कान, छात्रा
जवाब : एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए यह वैक्सीन दी जाती है। इससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
सवाल : मासिक धर्म के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अनुष्का गौतम, छात्रा
जवाब : साफ सैनिटरी उत्पादों का इस्तेमाल करें और उन्हें समय-समय पर बदलें। इस दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
सवाल : सफेद पानी आने पर क्या करना चाहिए?
शिवांगी तिवारी, छात्रा
जवाब : सामान्य स्थिति में हल्का स्राव हो सकता है। लेकिन बदबू, खुजली, जलन, दर्द या असामान्य बदलाव होने पर चिकित्सक से जांच कराएं।
सवाल : स्वास्थ्य समस्या के बारे में परिवार से बात करने में झिझक हो तो क्या करें?
वैशाली मिश्रा, छात्रा
जवाब : समस्या को छिपाने के बजाय भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षिका या चिकित्सक से खुलकर बात करें। समय पर सलाह और जांच से समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है।