फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Proposal sent for ultrasound machine in Memorial Hospital

Balrampur News: मेमोरियल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Wed, 03 Jun 2026 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Proposal sent for ultrasound machine in Memorial Hospital
फोटो-25-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल के दवा काउंटर पर जुटी मरीजों की भीड़।-सवाद
बलरामपुर। जिला मेमोरियल अस्पताल में जल्द ही मरीजों को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन



जिला मेमोरियल अस्पताल में कई दशकों से अल्ट्रासाउंड मशीन की व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है। इसके लिए नगरवासी लगातार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं। जिला अस्पताल होने के कारण यहां प्रतिदिन 450-500 मरीजों को ओपीडी होती है। इसमें 100-120 मरीज को चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच लिखते हैं। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने के कारण मरीजों को बाहर से पैसे खर्च करके जांच करानी पड़ती है। जिला महिला अस्पताल में महिला व गर्भवती की मुफ्त में जांच हो जाती है, लेकिन पुरुष मरीजों को परेशान होना पड़ता है। मरीजों की मांग पर अस्पताल प्रशासन अल्ट्रासाउंड मशीन को लेकर गंभीर हुआ है। अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए शासन स्तर पर लिखा-पढ़ी शुरू की गई है। नगर के रवि चंद्र सोनी, कमलेश, सारिका व ममता ने बताया कि जिला अस्पताल होने के बाद भी यहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। इसका फायदा निजी सेंटरों के संचालक उठा रहे हैं।
विज्ञापन




सीएमएस डॉ. हीरा लाल ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही मरीजों को एक रुपये के पर्चे पर अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीआरएम टीम ने जताई थी नाराजगी



बीते वर्ष नवंबर 2025 में जिले में कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) की केंद्रीय टीम जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण की थी। निरीक्षण के दौरान जिला मेमोरियल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन न होने पर सीआरएम टीम ने काफी नाराजगी जताई थी। टीम के सदस्यों ने शासन स्तर पर रिपोर्ट भेजने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed