फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Property attachment of one crore eight lakhs of former MLA

पूर्व विधायक की एक करोड़ आठ लाख की संपत्ति कुर्क

Sat, 27 Feb 2021 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Property attachment of one crore eight lakhs of former MLA
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। जेल में बंद पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी के साथ-साथ उनके परिवारीजनों की भी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को डीएम श्रुति के आदेश तथा एसपी हेमंत कुटियाल के नेतृत्व में एसडीएम उतरौला एके गौड़ तथा सीओ राधारमण सिंह ने सादुल्लाहनगर में पूर्व विधायक की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति कुर्क की। इस संपत्ति में उनके भाई के नाम से अर्जित संपत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

कुर्क की गई कुल संपत्ति की कीमत एक करोड़ आठ लाख रुपये बताई जा रही है। कुर्क की गई जमीन को प्रपत्रों में हेराफेरी कर अवैध तरीके से अर्जित किया गया था। एसडीएम को इस जमीन का प्रशासक बनाया गया है। विदित हो कि इससे पहले भी प्रशासन ने पूर्व विधायक की करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। विधायक के खिलाफ अब तक कुल 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए है। इस अवसर पर कोतवाल उतरौला पंकज सिंह समेत सादुल्लाहनगर तथा रेहरा बाजार की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed