फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Program,tiranga

4.89 लाख घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Program,tiranga
फोटो-10-बलरामपुर के कस्तूरबा विद्यालय में तिरंगा बनाकर दिखाती छात्राएं।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक जिले के 4.89 लाख घरों पर तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है। हर घर तिरंगा व स्वतंत्रता दिवस की तैयारी बैठक में इसकी रणनीति तैयार की गई है। जिले में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम धूमधाम से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में प्रत्येक घर/सरकारी भवनों पर 13 से 15 अगस्त तक चार लाख 89 हजार तिरंगे फहराए जाएंगे। 11 से 17 अगस्त तक प्रतिदिन राष्ट्रीय भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। शहीद स्मारकों व स्थलों पर पुलिस वैन की ओर से राष्ट्रीय धुन का वादन किया जाएगा। नगर निकायों व गांवों में साफ-सफाई शुरू करा दी जाए। विद्यालयों में प्रभातफेरी, निबंध व स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। देशभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर झंडारोहण किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 75-75 पौधे रोपित कराए जाएंगे। युवा मंगल दल की ओर से मिनी मैराथन व कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सभी निजी व सरकारी वाहनों पर तिरंगा स्टीकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत सभी विभाग तीन दिन के अंदर झंडा वितरण सुनिश्चित कराएं। घरों में तिरंगा झंडा मानक के अनुरूप लगाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में तिरंगा निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति में ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता शामिल किए गए हैं। तिरंगा निगरानी समिति ये सुनिश्चित करेगी कि प्रत्येक घर में गरिमा व सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया जाए। आम जनमानस के लिए प्रत्येक ब्लॉक पर झंडा वितरण केंद्र बनाए जाएंगे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए शासन ने नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनकी निगरानी में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाएगा। बैठक में एसपी राजेश कुमार सक्सेना, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम राम अभिलाष, एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव सहित तीनों एसडीएम मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने तिरंगा फहराने का लिया संकल्प
बलरामपुर। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत कृषक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरदौरी श्रीदत्तगंज में शनिवार को विद्यार्थियों ने तिरंगे का मनमोहक प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक सर्वेश सिंह व प्रधानाचार्य विकास चंद्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज का महत्व समझाते हुए उसका सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर तिरंगा लहराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वंदना वर्मा, महेश्वरी पांडेय, सुभाष वर्मा, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।

तिरंगा मेला लगेगा
बलरामपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका प्रशासन की तरफ से स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच तिरंगा बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। ईओ डॉ. देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नगर के मदर्स एजुकेशनल इकोपोडियम, प्राइमरी स्कूल अचलापुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित कई विद्यालयों में झंडा बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों द्वारा बनाए गए तिरंगों को नगर पालिका ने एकत्र कराया है। इन तिरंगों का प्रदर्शन 15 अगस्त से पहले नगर में तिरंगा मेला आयोजित कर किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed