फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Program,panchaayat

800 ग्राम पंचायतों में कल रहेगी कार्यक्रमों की धूम

Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Program,panchaayat
बलरामपुर। जिले के 800 ग्राम पंचायतों में आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण के कार्यक्रमों को कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। गांवों में पौधरोपण कराने की तैयारी की जा रही है। सभी ग्राम पंचायतों में गोष्ठी से लोगों को पर्यावरण संतुलन के बारे में जानकारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों में आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों को शानदार ढंग से कराने की तैयारियां की जा रही हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों और सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों को विश्व पर्यावरण दिवस के कार्यक्रमों को कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जलवायु परिवर्तन के बारे में सुझाव दिया जाएगा।
विज्ञापन

जन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक हरिशंकरी पौधे रोपित किए जाएंगे। गोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता कराने के लिए सचिवालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी का इंतजाम कराने की जिम्मेदारी सभी ग्राम प्रधान व सचिव को सौंपी गई है। जिला स्तर के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले ग्राम प्रधानों व सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी डीपीएम संदीप कुमार कश्यप निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed