{"_id":"625efdc5470c3039b25cecf6","slug":"program-balaji-balrampur-news-lko6268822134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंहदीपुर वाले बालाजी के भजन पर झूमे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेंहदीपुर वाले बालाजी के भजन पर झूमे श्रद्घालु
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के भारतीय इंटर कालेज में भगवान शंकर व माता पार्वती की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतरौला(बलरामपुर)। श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वावधान में बीते दिन भारतीय इंटर कालेज में आयोजित बालाजी जागरण कार्यक्रम में मेहंदीपुर वाले बालाजी महराज सहित कई देवी-देवताओं की अनुपम झांकी सजाई गई। बालाजी के भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। जागरण के बाद श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग का प्रसाद चखा।
बालाजी महराज की वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। भजन गायक वैभव सक्सेना ने जो खेल गए प्राणों पर श्रीराम के लिए, जरा दोनों हाथ उठाओ मेरे हनुमान के लिए...भजन सुनकर लोग थिरकने पर विवश हो गए। मुंबई से आईं गायिका इशरत जहां ने मुझे तिलतिल करके मत मारो कुछ और पल जिंदा रहने दो, मुझे लाल हरे में मत बांटो मेरे छत पर तिरंगा रहने दो... देशभक्ति गीत गाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
भजन गायिका शिप्रा सलोनी ने भजन सुनाया कि हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है। जागरण में इशरत जहां, शिप्रा सलोनी व रितू राज के भजन सुनकर श्रद्धालु बाला जी की भक्ति से सराबोर हो गए। साईं जागरण परिवार गोण्डा एवं राजा आर्ट ग्रुप कानपुर की तरफ से बाला जी महराज के साथ भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी, भगवान गणेश, खाटू श्याम जी, राधा कृष्ण एवं शिव पार्वती की अनुपम झांकी भी सजाई गई। अंत में समिति की तरफ से छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, बाला जी सेवा समिति उतरौला के अध्यक्ष संतोष कुमार, दुखहरण नाथ मंदिर के महंत पुरुषोत्तम गिरि, श्रवण सोनी, पूर्व चेयरमैन अनूप गुप्ता, सचिन गुप्ता व संतोष कसौधन आदि मौजूद रहे।