फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Profit up to double if farming using modern technology

Balrampur News: आधुनिक तकनीक से खेती करने पर दो गुना तक मुनाफा

Thu, 22 Feb 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Profit up to double if farming using modern technology
बलरामपुर। विकास भवन परिसर में उद्यान विभाग की तरफ से दो दिवसीय कृषि मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करके दोगुना तक मुनाफा कमाने के तरीके बताए। कहा कि जैविक खाद के इस्तेमाल से इसे सुलभ बनाया जा सकता है। मेले में विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आयोजित कृषि मेले का शुभारंभ सदर विधायक पल्टूराम, जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे व जिला उद्यान अधिकारी आरपी राना ने किया। विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों का आय दोगुना करना है। मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया। सीडीओ ने किसानों से कृषि व उद्यान विभाग में पंजीकरण कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। - मेले में जिले के किसानों ने अपने खेत में उगाई गई सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें उदयपुर के किसान मायाराम ने स्टाल में 27 किलो का कद्दू प्रदर्शित किया। इतने बड़े आकार का कद्दू लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रामनगर के किसान जगदीश प्रसाद चौधरी ने चिपसोना प्रजाति के आलू स्टाल में सजाए। इसमें एक आलू लगभग 700-800 ग्राम का था। इसी तरह देवरिया इनायत के किसान राधेश्याम ने रेडलेडी प्रजाति का पपीता, चिरैया के किसान धनीराम ने जौनपुरी मूली व कैली जमुनी के किसान संजीव दूबे ने नेपाली सतावर के पौधे का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed