फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Procurement of 5812 metric tonnes of paddy in a month

एक माह में 5812 मीट्रिक टन धान की खरीद

Fri, 03 Dec 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Procurement of 5812 metric tonnes of paddy in a month
बलरामपुर। जिले के 36 क्रय केंद्रों पर पांच क्रय एजेंसियां धान खरीद में जुटी हुई हैं। पांचों क्रय एजेंसियों ने एक माह में अब तक 20900 तुलना में 936 किसानों से 5812.420 मीट्रिक टन धान खरीद लिया है। एजेंसियों ने किसानों से 1127.61 लाख रुपये का धान खरीदा है। आरटीजीएस के माध्यम से क्रय एजेंसियों ने 484 किसानों को 538.93 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

बाकी बचे 452 किसानों को 588.68 लाख रुपये का भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने भगवतीगंज, सोनपुर व तुलसीपुर धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। केंद्र पर मौजूद किसानों से बातचीत की।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों को शासन स्तर से निर्धारित नियमों के तहत धान खरीदने का निर्देश दिया। एक नवंबर से अब तक जिले में पांच क्रय एजेंसियों ने 36 क्रय केंद्रों पर 936 किसानों से धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग ने आठ क्रय केंद्रों पर 3000 एमटी की तुलना में 212 किसानों से 204.79 लाख रुपये का 35.19 प्रतिशत के साथ 1055.64 एमटी, पीसीएफ ने 13 क्रय केंद्रों पर 8000 की तुलना में 266 किसानों से 345.28 लाख रुपये में 22.25 प्रतिशत के साथ 1779.78 एमटी, यूपीएसएस ने 12 क्रय केंद्रों पर 8500 की तुलना में 425 किसानों से 546.33 लाख रुपये में 33.13 प्रतिशत के साथ 2816.13 एमटी खरीदा है।

भारतीय खाद्य निगम ने सिर्फ एक क्रय केंद्र पर 400 की तुलना में 25 किसानों से 21.79 लाख रुपये में 28.08 प्रतिशत के साथ 112.32 एमटी और मंडी समिति ने दो क्रय केंद्रों पर 1000 की तुलना में आठ किसानों से 4.86 प्रतिशत के साथ 48.56 एमटी धान खरीदा है। सभी क्रय एजेंसियों को निर्धारित अवधि में किसानों से खरीद वाले धान के मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed