{"_id":"6751edcf7cd80c35330a47ac","slug":"process-to-acquire-remaining-land-for-airport-expansion-begins-balrampur-news-c-99-1-brp1008-118019-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एयरपोर्ट विस्तार के लिए बची हुई जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एयरपोर्ट विस्तार के लिए बची हुई जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू
Thu, 05 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रावस्ती एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जिले में बची हुई जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए बलरामपुर जिले के बगाही गांव में 0.24 हेक्टेयर जमीन खरीदी जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गजट का प्रकाशन किया है। इस पर भूमि स्वामियों से आपत्तियां मांगी गई हैं।
एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार ने बताया कि बलरामपुर व श्रावस्ती सीमा पर हवाई अड्डा का निर्माण किया गया था। एयरपोर्ट के रनवे के लिए बलरामपुर में भूमि का अधिग्रहण होना था। 350 किसानों से 40.5 हेक्टेयर के सापेक्ष 40.26 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। अभी 0.24 हेक्टेयर भूमि का बैनामा नहीं हो सका है। सिटी मजिस्ट्रेट गोंडा/भूमि अध्यापित अधिकारी कॉमन एयरपोर्ट विजय शर्मा ने 19 नवंबर को कलेक्ट्रेट में पहुंचकर भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रिया की जानकारी ली थी। भूमि स्वामियों से आपत्तियां लेकर करीब दो माह में खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
प्रक्रिया शुरू
चैत्र नवरात्र के पहले दिन से कॉमन एयरपोर्ट के लिए भूमि का बैनामा कराया जा रहा है। शासन से भूमि का बैनामा कराने के लिए 47.62 करोड़ रुपये आवंटित किया गया था। कॉमन एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए सदर ब्लॉक के ग्राम बगाही व एलहवा में भूमि चिन्हित किया गया था। भूमि अध्यापित अधिकारी ने बची हुई जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूमि का बैनामा होने के बाद एयरपोर्ट का विस्तार शुरू हो जाएगा।