{"_id":"61042c958ebc3e42f67d8180","slug":"problems-of-traders-will-be-solved-primarily-balrampur-news-lko5891908109","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से होगा निस्तारण
विज्ञापन
बलरामपुर। व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में डीएम श्रुति ने बीते दिन विभागीय अफसरों को निर्देश दिया। बैठक में उद्यमियों की समस्याएं सुनी गई। बैठक में मौजूद विभागीय अफसरों को डीएम ने व्यापारियों की समस्याएं सुनने और उनका निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्र धर्मपुर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए। बैठक में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की तरफ से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार, एक जनपद-एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता योजना व शिशुता प्रशिक्षण योजना की डीएम ने गहन समीक्षा की।
स्वरोजगार योजनाओं में इच्छुक लाभार्थियों के ऋण आवेदन पत्र निर्धारित समय के भीतर बैंक से स्वीकृत कराते हुए ऋण प्रदान किए जाने का निर्देश दिया। बैंक प्रतिनिधियों को स्वरोजगार योजनाओं में ऋण प्रदान करने में कोताही न बरतने, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय को स्वरोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक बेरोजगारों को स्वरोजगार का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीडीओ रिया केजरीवाल, एलडीएम डॉ. एनआर विशनोई, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, विद्युत, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर इम्तियाज सिद्दीकी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।