फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Problems of farmers will be solved at sugarcane clinic

Balrampur News: गन्ना क्लीनिक पर किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

Wed, 23 Aug 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Problems of farmers will be solved at sugarcane clinic
बलरामपुर में ​स्थित गन्ना विकास परिषद कार्यालय।
बलरामपुर। गन्ना किसानों को अब खेती से संबंधित जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले की तीन गन्ना विकास समिति व तीन चीनी मिल गेट पर गन्ना क्लीनिक की स्थापना की गई है। यहां परामर्श के माध्यम से किसानों की समस्याएं दूर की जाएंगी। क्लीनिक पर किसानों को आधुनिक तरीके से गन्ने की बुआई के साथ खेत की सेहत के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

गन्ना उत्पादन बढ़ाकर दोगुना मुनाफा करने के प्रति किसानों को जागरूक किया जाएगा। क्लीनिक पर गन्ना पर्यवेक्षक व मिल कर्मियों की तैनाती की गई है। ताकि क्लीनिक पर आने वाले किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन

गन्ना क्लीनिक पर किसानों को मृदा परीक्षण व मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर उर्वरक के उपयोग के बारे में बताया जाएगा। बीज व भूमि शोधन के लाभ, गन्ने की फसलों के रोगों की पहचान, लक्षण व कीटनाशक दवाओं के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। यही नहीं क्लीनिक पर विभागीय योजनाओं, गन्ने की उन्नतशील प्रजाति, बीज की उपलब्धता, गन्ने की खेती के लिए प्रचलित विधि आदि के बारे में पोस्टर-बैनर के माध्यम से किसानों को जानकारी मुहैया कराई जाएगी। क्लीनिक पर किसानों के खेतों के मिट्टी के नमूने भी संकलित किए जाएंगे। क्लीनिक पर उपलब्ध कृषक रजिस्टर में किसानों का नाम, पता, मोबाइल नंबर व उनकी समस्या आदि का विवरण लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में गन्ना क्लीनिक का संचालन शुरू हो गया है। किसान अपनी समस्याओं का निस्तारण क्लीनिक पर आकर करा सकते हैं। साथ ही विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर लाभ भी ले सकते हैं।
- आरएस कुशवाहा, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed