फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Problems increased in villages, people started leaving their homes

Balrampur News: गांवों में बढ़ी दुश्वारियां, घर छोड़कर जाने लगे लोग

Tue, 09 Jul 2024 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 09 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Problems increased in villages, people started leaving their homes
बलरामपुर। तुलसीपुर व उतरौला तहसील में बाढ़ कहर बरपा रही है। बाढ़ के कारण गौरा उतरौला मार्ग पर पानी बहने के कारण आवागमन ठप हो गया है। वहीं, हरैया में 100 बीघा खेती कटान में समाहित हो गई है। उतरौला में स्कूलों में पानी भरने के कारण पढ़ाई प्रभावित है। बाढ़ के हालात इनते भयावह हो गए हैं कि ग्रामीण अपने अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत बरगदही के प्रधान प्रतिनिधि मंगल देव सिंह ने बताया कि गांव में राप्ती नदी की बाढ़ का पानी विद्यालय व अन्य सरकारी भवन में भरा हुआ है। गांव के अधिकतर घरों में खाना छत पर बन रहा है, जिनके घर छप्पर के हैं। वह दूसरे के छतों पर बैठकर खाना बना रहे हैं। किठूरा, कौवा, साखीरेत, सुखदेवपुरवा, हिम्मत पुरवा, चंदनजोत, पूरेछीटन, अमरहवा, अम्मरनगर सहित बीस गांव बाढ़ की चपेट में है। बेला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव ने बताया कि बाढ़ से गांव के ही सफी का घर गिर गया है। एक दर्जन ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र गांवों में नाव भेज दी गई है। महाराजगंज तराई में बाढ़ चौकी स्थापित की गई है। लेखपालों को बाढ़ क्षेत्र की निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा
कोड़री मथुरा मार्ग पर अटल चौराहा पर तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर उसकी चपेट में आ गया। वह बहने से बच गया। वहीं, जमुवरिया मार्ग पर भी पानी भर गया है। गौरा तुलसीपुर राजमार्ग तो पहले से बंद था। अब गौरा से उतरौला मार्ग पर भी पानी के कारण आवागमन प्रभावित है। नेवरी, सिंघवा, भुसैलवा, जंबूदीप,पुरैना, परसा,खजुरिया,गोविंदपुर, थरूनिया, थरूआ,बीरपुर,पोखरा, महरी,भोजपुर,मिश्रौलिया, देवलहा, घोपलापुर, नैनसुखवा,भोनूरायकुट्टी, काली डिहवा,सरदारडीह,सुस्ता, बेनीनगर, जहांदरिया, धोबहा,त्रिलोकपुर, चिवटिहवा,अल्लानगर, टेंगनहवा,अमरनगर, गैडहवा,फत्तेपुर सहित कई गांव पूरी तरह से चारों तरफ से बाढ़ से घिर चुके हैं। नालों में उफान आने पर किसानों की करीब दस हजार बीघे धान व गन्ने की फसल पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी नाले ने बढ़ाई मुश्किल
हरैया सतघरवा विकासखंड के ग्राम पंचायत गुगौली खुर्द के मजरे लबेदपुर को धोबनिया पहाड़ी नाला काट रहा है। ग्रामवासी दुखीराम, आशाराम, दिवाकर प्रसाद, प्रेम नरायन, संचित कुमार, मेवालाल, देवेंद्र प्रताप शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, रक्षाराम तथा राम कुमार आज लोगों ने बताया कि धोबनियां पहाड़ी नाला बराबर कटान कर रहा है। किसानों की करीब 100 बीघा कृषि योग्य भूमि नाले में समाहित हो गई है। एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि मौके पर टीम भेजी गई कटान रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

स्कूलों में भरा पानी
उतरौला शिक्षा क्षेत्र के 43 विद्यालय बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में है। राप्ती नदी के तटवर्ती ग्रामों में बाढ़ के चलते स्कूलों में पानी भर गया है। रास्तो में पानी भर जाने के कारण तैनात शिक्षक भी विद्यालय तक नही पहुंच पा रहे है। ऐसे में यहां पर पढ़ाई प्रभावित है। कई स्कूलों में तो शिक्षक नाव के जरिए स्कूल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed