फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Priyanka Gandhi,road show

सरकार ने बेंच डाली देश की सरकारी संपत्ति तो कहां से मिलेगा रोजगार: प्रियंका गांधी

Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi,road show
फोटो-20, 21-बलरामपुर के तुलसीपुर में रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन करती कांग्रेस की राष्ट्रीय महा? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। उतरौला में जनसभा और तुलसीपुर में रोड शो कर रविवार को प्रियंका गांधी ने भाजपा, सपा व बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जब देश की सरकारी संपत्तियों को ही बेंच डाला तो वह युवाओं को रोजगार कहां से देगी। कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा, बिजली का बिल हाफ होगा। 20 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। धान व गेहूं की कीमत ढाई हजार रुपये प्रति क्विंटल किसानों को दी जाएगी।
विज्ञापन

उतरौला विधान सभा क्षेत्र के एमवाई उस्मानी इंटर कालेज में पार्टी प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा धर्म व जाति की राजनीति कर सत्ता में बनी रहती है। देश में हर वर्ग की आय कम हो रही है। किसान, मजदूर व युवा सभी परेशान है। किसान खाद के लिए लाइन में मर रहा है। छुट्टा जानवर फसल बर्बाद कर रहे हैं। खाने का तेल 250 रुपये किलो बिक रहा है। भर्ती की परीक्षा तो होती है लेकिन भर्ती नहीं होती। मायावती पांच साल तक घर से बाहर ही नहीं निकली हैं।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। हाथरस हो या लखीमपुर भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ही सड़कों पर उतरी है। प्रदेश में नौजवान पलायन कर रहे हैं। बड़े उद्योगपतियों को देश की संपत्ति बेंची जा रही है। 30 सालों में प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए कभी मुद्दों से समझौता नहीं करती। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट व समर्थन की अपील की। जनसभा को कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राज बहादुर यादव तथा चंद्रशेखर मिश्र आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्तिपीठ के गेट पर टेका मत्था, किया रोड शो
तुलसीपुर। उतरौला विधान सभा में जनसभा करने के बाद शाम के समय प्रियंका गांधी जिले के तुलसीपुर विधान सभा क्षेत्र में पहुंची। वह सबसे पहले देवीपाटन शक्तिपीठ में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने पहुंची। मंदिर खुलने का समय न होने से गेट बंद था। उन्होंने गेट पर ही मत्था टेक कर मां पाटेश्वरी का आशीर्वाद लिया। मंदिर से निकलने के बाद तुलसीपुर नगर के हरैया चौराहा तथा लाल चौराहा पर रोड शो करते हुए हनुमानगढ़ी के रास्ते नई बाजार चौक पर पहुंची और वहीं पर रोड शो समाप्त किया। वहां से उन्होंने नगर में रोड शो कर लोगों से स्थानीय पार्टी प्रत्याशी दीपांकर सिंह तथा गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. इश्तियाक अहमद के लिए वोट व आशीर्वाद मांगा। रोड शो में उमड़े जन सैलाब को देखकर वह काफी गदगद दिखी। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। देर शाम रोड शो खत्म करने के बाद वह वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed