फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Priority is given to solving public problems along with development: DM

विकास के साथ जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता : डीएम

Wed, 29 Oct 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Priority is given to solving public problems along with development: DM
बलरामपुर के कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते डीएम विपिन कुमार जैन ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नवागत जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मंगलवार की देर रात कोषागार में पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। बुधवार को उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से लागू करना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

बुधवार को पहले कार्यदिवस पर डीएम ने जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके। बातचीत में डीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा। जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का माहौल बनाना उनका पहला लक्ष्य होगा, ताकि हर नागरिक को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गुप्ता व एडीएम ज्योति राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed