फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Principal beats student for not completing homework

Balrampur News: होमवर्क पूरा न होने पर प्रधानाध्यापिका ने छात्र को पीटा

Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
Principal beats student for not completing homework
बलरामपुर। नगर स्थित प्ले वे स्कूल में होमवर्क पूरा न होने पर प्रधानाध्यापिका द्वारा छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र की मां ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला बलुहा निवासिनी कुलसुम फातिमा ने कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया कि उसका पुत्र मोहम्मद मदनी शेख (13) प्ले वे स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। एडमिशन के समय ही विद्यालय प्रबंधन को यह बता दिया गया था कि मदनी को दिल की बीमारी है। इसके बाद भी विद्यालय के एक अध्यापक द्वारा कुछ दिन पहले उसके साथ अभद्र की गई। इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की गई थी तभी से वह नाराज चल रही थीं।
विज्ञापन

इसी के चलते होमवर्क पूरा न होने पर बीते मंगलवार को प्रधानाध्यापिका ने मदनी की पिटाई कर दी। मारने-पीटने के निशान अभी तक मदनी के शरीर पर बने हुए हैं। उन्होंने प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका वत्सला श्रीवास्तव का कहना है कि कई दिनों का होमवर्क पूरा न होने के कारण छात्र को दो-तीन थप्पड़ मारे थे। यदि छात्र व उनके परिजनों को कोई ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगने के लिए तैयार हूं। मेरी मंशा किसी भी तरह गलत नहीं थी। मैंने उसकी भलाई के लिए ही थप्पड़ मारे थे।



हो रही जांच
नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्र की मां ने प्रार्थनापत्र दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed