{"_id":"650737d6f7ea250a9506a258","slug":"prime-ministers-birthday-celebrated-by-worshiping-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2810-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूजा-पाठ कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूजा-पाठ कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
Sun, 17 Sep 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के राप्ती नदी के सिसई घाट पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करती अंजली मि
बलरामपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय सहित बूथ व शक्ति केंद्रों पर हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा कार्यालय अटल भवन में पीएम विश्वकर्मा योजना की लांचिंग का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल हुए।
हवन-पूजन के बाद मुख्य अतिथि भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में सभी लोगों ने अटल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए पीएम विश्वकर्मा योजना की लांचिंग का सीधा प्रसारण देखा। मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व में आज हर नागरिक के जीवन में उत्थान सुनिश्चित हुआ है। भगवान विश्वकर्मा से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री द्वारा नवभारत के निर्माण व सांस्कृतिक स्थान का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है।
सदर विधायक व तुलसीपुर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी दिनरात अपने नागरिकों की चिंता करते हैं और राष्ट्र उत्थान के लिए बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सोनकर, वरुण सिंह मोनू, मंजू तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, सौरभ रत्न पांडेय व कृष्ण गोपाल गुप्त सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
सेवा पखवाड़ा में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
अटल भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसमें 18 सितंबर को भाजपा द्वारा जिला स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 23 व 24 सितंबर को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। वहीं, 17 से दो अक्तूबर तक आयुष्मान भव: कार्यक्रम चलाकर ग्राम स्तर पर आयुष्मान योजना का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा।