फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prime Minister helped farmers with Saryu project

सरयू परियोजना की सौगात देकर किसानों को साध गए प्रधानमंत्री

Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister helped farmers with Saryu project
बलरामपुर। प्रदेश के 9 जिलों के 30 लाख किसानों को सरयू नहर परियोजना की सौगात देकर प्रधानमंत्री ने किसानों को अपने पाले में करने की भरपूर कोशिश की। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों का अपमान हम कभी बर्दाश्त नही करेंगे। संसाधनों के अपमान की सोच देश के विकास में बड़ी बाधा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण के दौरान कहा कि इस परियोजना को पूर्ण करने में पूर्व की सरकारों ने संसाधनों का अपमान किया इसीलिए इसका लाभ जरूरतमंद किसानों को नहीं मिला।
विज्ञापन

दो हेक्टेयर वाले किसानों की तकदीर यह परियोजना बदल देगी। पहले खेती न हो पाने के कारण यहां के किसान पलायन करते थे अब खेतों को पानी मिलने से वही किसान खेत मे सोना उपजाएंगे। बलरामपुर के मसूर की दाल का स्वाद पूूरे देश ने चखा है। नहर मिलने के बाद यहां के किसान पारंपरिक व नकदी फसल उगाकर अपनी आय दोगुनी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू में इस परियोजना की लागत 100 करोड़ थी। पूर्ववर्ती सरकारों की उपेक्षा के कारण इसे करीब 10 हजार करोड़ रूपये में पूरा करना पड़ा। परियोजना पूरा न होने से हर साल किसानों को 50 हजार करोड़ का नुकसान भी झेलना पड़ा। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री ने किसानेें को यह समझाने का भरपूर प्रयास कि भाजपा सरकार किसान विरोधी नही बल्कि किसान हितैषी है।
यही नहीं उन्होंने इससे पूर्व समर्पित की गई बाणसागर परियोजना, अर्जुन नहर परियोजना का भी जिक्र किया और कहा कि बीते दिनों केंद्र की सरकार ने बहु प्रतीक्षित केन बेतवा लिंक परियोजना को भी मंजूरी दे दी है।
इस परियोजना की लागत 45 हजार करोड़ होगी और यह परियोजना बुंदेलखंड के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार का दावा करते हुए यह भी कहा कि सिंगल इंजन की सरकार जो काम 45 वर्षो में नहीं कर पाई डबल इंजन सरकार ने वह काम मात्र साढ़े चार सालों में पूरा कर दिखाया।

सरयू नहर परियोजना बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीरनगर व महराजगंज जनपद के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। नहर से घाघरा, सरयू, राप्ती, वाणगंगा व रोहिन नदियों को लिंक करने से बाढ़ की तबाही भी नियंत्रित की जा सकेगी। उन्होंने किसानों से भरपूर समर्थन व सहयोग की अपील की और हामी भी भरवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed