{"_id":"64d919942f749bfe4b058017","slug":"primary-teachers-union-handed-over-demand-letter-to-sadar-mla-balrampur-news-c-99-1-slko1018-1891-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने सदर विधायक को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने सदर विधायक को सौंपा मांगपत्र
Sun, 13 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में सदर विधायक को ज्ञापन सौंपते शिक्षक।
बलरामपुर। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को 18 सूत्री मांगपत्र सदर विधायक पल्टूराम को सौंपा। मांगपत्र में शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग मुख्यमंत्री से की गई है।
जिलाध्यक्ष ज्ञानसागर पाठक के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षकों ने रविवार को सदर विधायक के कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। जिसमें पुरानी पेंशन योजना को बहाल किए जाने, राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने, द्वितीय शनिवार अवकाश एवं स्टडी लीव दिए जाने, प्रत्येक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति किए जाने जाने की मांग की गई। साथ ही 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी शिक्षकों को प्रोन्नति वेतनमान दिए जाने व बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति व अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया बीएसए के माध्यम से करवाए जाने सहित शिक्षकों की अन्य मांगों पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास पंकज सिंह, अशोक कुमार गौतम, बुद्धि सागर, शिवकुमार सोनी, अमित कुमार, तेजपुंज त्रिपाठी, अब्दुल मोईद, आशुतोष, वेदप्रकाश पांडेय, जशवंत कुमार शुक्ला, अशोक कुमार पांडेय, सुरेश कुमार, अमर सिंह व अशोक कुमार मिश्र सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।