फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   preprana app is necessary to improve education system

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रेरणा एप जरूरी

Sun, 15 Sep 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
preprana app is necessary to improve education system
बलरामपुर। शिक्षा विभाग की गिरती छवि को सुधारने के लिए प्रेरणा एप अत्यन्त जरूरी है। शिक्षामित्रों को प्रेरणा एप पर उपस्थिति देने में कोई आपत्ति नहीं है। प्रेरणा ऐस से लापरवाह शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर अंकुुश लगेगा और समय से विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकेंगे। यह बातें रविवार को नगर के नार्मल स्कूल में आयोजित आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षामित्र समय से विद्यालय में पहुंचकर शिक्षण कार्य करते हैं। यदि प्रेरणा एप के माध्यम से सेल्फी लेकर उपस्थिति दर्ज कराई जा रही है तो इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष रामजी शुक्ल ने कहा कि जिले के कई शिक्षक अधिकारियों से सांठ-गांठ करके विद्यालय से हमेशा गैरहाजिर ही रहते हैं। वही लोग प्रेरणा एप का विरोध भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि प्रत्येक शिक्षामित्रों को टेबलेट उपलब्ध कराए। शिक्षामित्र प्रेरणा एप पर उपस्थिति देने को तैयार हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को कम करने तथा शिक्षकों एवं अधिकारियों की सांठ-गांठ को खत्म करने के लिए प्रेरणा एप पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्णय का शिक्षामित्र समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed