फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations to start session at Maa Pateshwari University are in full swing

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सत्र शुरू करने की तैयारी तेज

Wed, 01 Jan 2025 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations to start session at Maa Pateshwari University are in full swing
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सत्र शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समितियों के गठन के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों के तैनाती की प्रकिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के कोयलरा गोपालपुर गांव में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का 50 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया जा रहा है। पहले चरण में एकेडमिक व प्रशासनिक भवन का निर्माण, दूसरे चरण में कुलपति व फैकल्टी आवास एवं गेस्ट हाउस का निर्माण तथा तीसरे चरण में छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इन भवनों के निर्माण पर 163.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहले चरण का कार्य कराने के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को 33.47 करोड़ रुपये आवंटित भी कर दिए गए हैं। सदर ब्लॉक के घुघुलपुर गांव में नवनिर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक के भवन में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का अस्थायी संचालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

कुल सचिव/एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार ने बताया कि मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से शिक्षा सत्र 2025-26 में देवीपाटन मंडल के चारों जनपद बलरामपुर, गोंडा, बहराइच व श्रावस्ती के सभी महाविद्यालयों को संबद्ध कराकर स्नातक प्रथम वर्ष के संचालन की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए समितियों के गठन व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पदों पर होगी तैनाती
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में सत्र संचालन शुरू कराने के लिए पदों को सृजत करने की स्वीकृति शासन स्तर से प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक, उप कुल सचिव, सहायक कुल सचिव व सहायक लेखाकार के साथ तीन आशुलिपिक, छह कनिष्ठ सहायक एवं एक स्टोर कीपर की तैनाती की जानी है। इसके साथ ही सेवा प्रदाता की भी तैनाती की जाएगी, जिसमें तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, तीन ड्राइवर तथा पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की मानव संपदा के तहत भर्ती की जाएगी।

समितियों का शीघ्र होगा गठन
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शीघ्र ही समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासनिक ढांचा तैयार करने के लिए सबसे पहले प्रवेश व परीक्षा समितियों का गठन किया जाएगा। इसके बाद कार्य परिषद समिति, वित्त समिति, एकेडमिक काउंसिल बोर्ड ऑफ स्टडीज व विशेषज्ञों की समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि जुलाई 2025 से मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का सत्र शुरू किया जा सके।

- प्रो. रविशंकर सिंह, प्रथम कुलपति मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय

27 अधिकारियों व कर्मचारियों को किया गया संबद्ध
मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में गतिविधियों के संचालन के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से 27 अधिकारियों व कर्मचारियों को संबद्ध कर दिया गया है। संबद्ध अधिकारियों व कर्मचारियों को राजकीय पॉलिटेक्निक भवन में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों का अस्थायी संचालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - पवन अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed