{"_id":"67742759f000c1f95b0d0fe6","slug":"preparations-to-run-51-buses-during-maha-kumbh-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119037-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महाकुंभ में 51 बसों को चलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महाकुंभ में 51 बसों को चलाने की तैयारी
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के श्रद्धालुओं को 51 रोडवेज बसें महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचाएंगी। बलरामपुर डिपो में रोडवेज बसों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। चालकों व परिचालकों को वर्दी में ड्यूटी पर आने का निर्देश दिया गया है। 11 जनवरी से कुंभ में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना होगा।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बलरामपुर डिपो में पहले 81 बसों का बेड़ा था, जिसमें 70 निगम की और 11 बसें अनुबंधित थीं। शासन से बलरामपुर डिपो को पांच नई बसें मिली हैं। प्रयागराज के कुंभ मेले को देखते हुए और नई बसों के लिए डिमांड की गई है। महाकुंभ मेले में बलरामपुर डिपो की 51 रोडवेज बस चलाने की तैयारी की जा रही है।
कुंभ मेला 2025 को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। पहला चरण 12 से 23 जनवरी तक, दूसरा चरण 24 जनवरी से सात फरवरी तक एवं तीसरा चरण आठ फरवरी से 27 फरवरी के मध्य होगा। मुख्य स्नान की तिथि 13 जनवरी, 14 जनवरी, 29 जनवरी, तीन फरवरी, 12 फरवरी एवं 26 फरवरी हैं, जबकि मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। ऐसे में तैयारी तेज कर दी गई है।