{"_id":"65d8e55e261e085fb6042a02","slug":"preparations-to-lay-the-foundation-stone-of-a-dozen-projects-before-the-elections-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107192-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चुनाव से पहले एक दर्जन परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चुनाव से पहले एक दर्जन परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी
Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले जिले को विकास कार्य से जुड़ी कई सौगात मिल सकती हैं। प्रशासनिक अमला चुनाव से पहले ही जिले में संचालित करीब एक दर्जन परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी में जुटा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही रिंगरोड, देवीपाटन कारीडोर सहित अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास से रोजगार व विकास के नए आयाम भी स्थापित होंगे।
इसके लिए जिला प्रशासन के स्तर से मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के साथ ही एसएसबी की नई बटालियन की स्थापना के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुका है। जबकि रिंगरोड़ के लिए भी एक तरफ की जमीन की खरीद हो चुकी है। झारखंडी रेलवे क्रासिंग पर मछली आकार के ओवरब्रिज का ब्लू प्रिंट तैयार किए जाने के साथ ही देवीपाटन काॅरीडोर के निर्माण की परियोजना का खाका भी बन चुका है। इसके साथ ही पीएसी की महिला बटालियन के साथ ही मेडिकल कॉलेज के लिए प्रशासनिक भवन व छात्रावास के निर्माण के लिए भी अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है।
जिला प्रशासन से जुड़े एक आला अधिकारी ने बताया कि अब आसन्न लोकसभा चुनाव से पहले जिले से जुड़ी छोटी बड़ी 12 परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय किए जाने का प्रयास हो रहा है। ताकि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद विकास से जुड़ी इन परियोजनाओं का कार्य न अटके।
विज्ञापन
शिलान्यास के साथ ही प्रशासन जिन योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका लोकार्पण भी सीएम से कराने की तैयारी में है। वर्तमान में दो राजकीय पालीटेक्निक के साथ ही दो आईटीआई, दो राजकीय इंटर कॉलेज व थारू संस्कृति संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके साथ ही केजीएमयू के सेटेलाइट सेंटर, दो सीएचसी के साथ ही एक दर्जन सड़कों, फुलवरिया बाईपास के लोकार्पण की भी तैयारी है। भाजपा विधायक भी लोकार्पण के लिए अपने क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्य का ब्यौरा जुटा रहे हैं।
सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि नई परियोजनाओं के शिलान्यास और पूरी हो चुकी परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री से समय मांगा गया है। जल्द ही शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।