{"_id":"63b5b5a5401226046530e7ab","slug":"preparations-in-the-joint-hospital-for-the-visit-of-the-central-team-balrampur-news-lko665062451","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: केंद्रीय टीम के दौरे को लेकर संयुक्त चिकित्सालय में तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: केंद्रीय टीम के दौरे को लेकर संयुक्त चिकित्सालय में तैयारियां
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) टीम को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण बुधवार को देवीपाटन मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने अस्पताल की इमरजेंसी, ओपीडी, प्रसव कक्ष, आईपीडी वार्ड व कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने नौ जनवरी तक अस्पताल भवन की रंगाई-पुताई व शौचालय को ठीक कराने का निर्देश दिया।
अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र बुधवार दोपहर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी के गेट पर बैठी मरीज से बातचीत की और तत्काल उसे भर्ती कराया। एडी ने इमरजेंसी व ओपीडी के शौचालय को ठीक कराने, कुर्सियों की मरम्मत कराकर उन्हें पेंट लगाने, सभी कक्ष के सामने पेंट से डॉक्टर का नाम लिखवाने और कार्यालय में अभिलेखों को ठीक ढंग से रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के बाद एडी ने अस्पताल में कार्य करा रहे दोनों ठेकेदारों को बुलाकर नौ जनवरी की शाम तक सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को एनक्वास की टीम अस्पताल पहुंचेगी और दो दिन तक निर्धारित बिंदुओं पर अस्पताल का मूल्यांकन करेगी। इसी मूल्यांकन के आधार पर अस्पताल को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
देर शाम अपर निदेशक ने अस्पताल सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार, एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, रुचि पांडेय आदि मौजूद रहे।