फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations for conducting EVMVVPAT training

ईवीएम/वीवी पैट चलाने का प्रशिक्षण कराने की तैयारियां

Wed, 06 Oct 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Preparations for conducting EVMVVPAT training
बलरामपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अफसरों व कर्मियों को ईवीएम/वीवी पैट चलाने का प्रशिक्षण कराने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। सात अक्तूबर से मास्टर ट्रेनर अधिकारियों व कर्मचारियों को ईवीएम/वीवी पैट चलाने का प्रशिक्षण देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिना सूचना के प्रशिक्षण देने व पाने वालों के नदारद रहने पर अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीते दिन बताया कि आगामी विधान सभा सामान्य चुनाव 2022 के दृष्टिगत जिला स्तर पर ईवीएम/वीवी पैट की कार्यप्रणाली व संचालन के संबंध में मास्टर ट्रेनर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

ईवीएम व वीवी पैट चलाने वाले इंजीनियर मास्टर ट्रेनर के रूप में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। सात अक्तूबर से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, अंगद प्रसाद वर्मा, धर्मेन्द्र मोहन, मनीष कुमार भारती व प्रमोद कुमार सिंह आदि को भी प्रशिक्षण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता अखिलेश कुमार, सुभाषचन्द्र, राज कुमार कुशवाहा, विकास कुमार, आशीष कुमार, कमल किशोर, शैलेश कुमार, संतोष कुमार राय, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, गिरीश चन्द्र यादव, प्रदीप कुमार पांडेय, सुशील भारती, अंकित, राकेश कुमार, प्रीतम लाल, अनिल कुमार गौतम, हृदयराम, शैलेश कुमार ठाकुर, जमाल अहमद, वीरेन्द्र कुमार पाल, अमित कुमार चौधरी, रवि कुशवाहा आदि अधिकारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed