{"_id":"617c2d85f7a06550733eaf95","slug":"preparations-for-buying-paddy-at-33-centers-balrampur-news-lko602332317","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केंद्रों पर धान खरीदने की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केंद्रों पर धान खरीदने की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के 33 केंद्रों पर धान खरीद की तैयारियां की जा रही हैं। चार क्रय एजेंसियां एक नवंबर से 28 फरवरी तक 20900 एमटी धान की खरीदेंगी। केंद्रों पर धान सुखाकर व साफ करके किसानों से लाने की अपील की जा रही है।
प्रभारियों के इंकार करने पर विपणन निरीक्षक की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी धान के गुणवत्ता की परख करेगी। हालांकि जिले में भारी बारिश के चलते किसानों के खेतों में धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते धान की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका है।
मूल्य समर्थन योजना के तहत वर्ष 2021-22 में धान खरीदने के लिए 33 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद कराई जा रही हैं। खाद्य विभाग की तरफ से मंडी यार्ड भगवतीगंज, हरैया सतघरवा के हाट शाखा गोदाम, गैसड़ी प्रथम के हाट शाखा गोदाम, जैतापुर, मंडी यार्ड पचपेड़वा, उतरौला के हाट शाखा गोदाम, गैड़ास बुजुर्ग के हाट शाखा गोदाम व कुडऊ बौड़िहार में क्रय केंद्र तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पीसीएफ की तरफ से सदर ब्लॉक के विशुनीपुर-सोनपुर, हरैया सतघरवा ब्लॉक के मथुरा बाजार-बहादुरगंज, ललिया, बरगदही, लालपुर फगुइया व सरकहवा-खैरहनिया, गैसड़ी ब्लॉक के नचौरी-नचौरा व गैसड़ी, पचपेड़वा ब्लॉक के लौकहवा-गनेशपुर, श्रीदत्तगंज ब्लॉक के खरदौरी व रेहरा बाजार ब्लॉक के अधीनपुर व अचलपुर परसिया के केंद्रों पर धान खरीदे जाएंगे।
भवतीगंज, लिलवा, श्रीनगर, बिलासपुर, बसंतपुर, तुलसीपुर, बेलीखुर्द, प्रेमनगर, सोनगढ़ा लैम्प्स, जमुनीखुर्द, संग्रामपुर व धौरीनगर में यूपीएसएस के केंद्रों पर धान की खरीदारी की जाएगी।
मंडी भगवतीगंज में भारतीय खाद्य निगम की तरफ से केंद्र संचालित कर धान की खरीद करने की तैयारी की जा रही है। किसानों का कहना है कि बीते दिनों तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश ने धान की फसल को तबाह कर दिया है। भीगने से धान में ब्लैक फंगसे की संभावना बढ़ गई है।
धान के गुणवत्ता में कमी होने पर भी खरीद करने की अनुमति दी जाए तभी किसानों को लाभ मिलेगा। डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि एक किसान अधिकतम 100 क्विंटल तक पंजीकरण करा सकता है और वह ऑनलाइन सत्यापन के झंझट से मुक्त रहेगा।