फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations begin for UP Board Exam 2021

यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर तैयारियां शुरू

Fri, 27 Nov 2020 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Preparations begin for UP Board Exam 2021
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में केंद्रों के निर्धारण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के मद्देनजर एक परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में अधिकतम 800 और न्यूनतम 150 परीक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के निर्धारण कराने के लिए स्कूलों के प्रधानाचार्यों को ऑनलाइन ब्योरा अपलोड कराना होगा। ब्योरा अपलोड कराते समय प्रधानाचार्यों को स्कूल के संसाधनों की रिपोर्ट भी लगाना होगा। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 29 हजार परीक्षार्थियों की यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड प्रयागराज की तरफ से परीक्षा 2021 में केंद्रों के निर्धारण के लिए सूचना जारी कर दी गई है। माध्यमिक स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों को समस्त सूचनाओं के साथ स्कूलों की रिपोर्ट परिषद के वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार एक केंद्र पर अधिकतम 800 और न्यूनतम 150 परीक्षार्थियों को दोनों पालियों में शामिल किया जाएगा। प्रधानाचार्यों को अपने स्कूल के संसाधनों का समस्त ब्योरा पांच दिसंबर तक ऑनलाइन अपलोड कराना होगा।
डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में गठित केंद्र निर्धारण समिति 20 दिसंबर तक भौतिक सत्यापन करेगी। समिति को 26 दिसंबर तक अपनी ऑनलाइन रिपोर्ट देनी होगी। परिषद की तरफ से 11 जनवरी को सूचनाओं के आधार पर ऑनलाइन चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी।
डीएम की अध्यक्षता वाली समिति 31 जनवरी तक अंतिम अनुमोदन देकर परीक्षा केंद्रों की सूची अपलोड करेगी। चार फरवरी तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से नौ फरवरी को परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जाएगी। जिले में 22 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के राजकीय, 19 वित्त पोषित और 112 वित्तविहीन स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों के हाईस्कूल में 17,134 और इंटरमीडिएट में 11,718 परीक्षार्थियों की यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी प्रधानाचार्यों को परीक्षा केंद्र में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन में डबल वायस रिकॉर्डर, उच्च तकनीक के सीसीटीवी कैमरों, राउटर, डीबीआर व 4-जी ब्राडबैंड कनेक्शन आदि रिपोर्ट का ब्योरा शामिल करने को कहा है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव की तरफ से निर्धारित शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। सभी शर्तों पर खरा उतरने वाले माध्यमिक स्कूलों को यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के केंद्र में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। मानक पर खरा न उतरने वाले स्कूलों को सचिव ने केंद्र निर्धारण की सूची में शामिल न करने की चेतावनी दी है।

निर्धारित तिथि के अंदर ब्योरा अपलोड कराने का निर्देश
जिले के सभी 22 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर के राजकीय, 19 वित्तपोषित और 112 वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों को समस्त रिपोर्ट के साथ पांच दिसंबर तक परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन ब्योरा अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव के निर्देश पर यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- डॉ. चंदन पांडेय, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed