फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparations are being made to buy paddy at 37 purchasing centers

38 क्रय केंद्रों पर धान खरीदने की हो रही तैयारियां

Mon, 18 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Preparations are being made to buy paddy at 37 purchasing centers
बलरामपुर। जिले के 37 केंद्रों पर एक नवंबर से धान खरीदनेे की तैयारियां की जा रही हैं। कॉमन धान 1940 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-1 धान 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

धान बेचने के लिए अब तक 765 किसानों ने पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। ऑनलाइन पंजीकरण कराने की प्रक्रिया जारी है। डीएम श्रुति ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान धान खरीद से जुड़े सभी अफसरों को निर्देश दिया। निर्देश के पालन में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने समीक्षा बैठक का संचालन करते हुए कहा कि जिले के 37 केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरु कर दी जाएगी। शासन स्तर से धान की किस्मवार कीमत निर्धारित कर दी गई है। किसानों को कॉमन धान पर 1940 रुपये और ग्रेड-1 धान पर 1960 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। तमाम प्रचार-प्रसार के बाद भी जिले में अभी तक मात्र 765 किसानों ने ही ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।
धान की खरीद ऑनलाइन टोकन माध्यम से की जाएगी। डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर बैनर लगवाने के साथ बैठने की व्यवस्था, बोरों का इंतजाम, सभी रजिस्टर, पंजिका की व्यवस्था, इलेक्ट्रानिक कांटा व नमी मापक यंत्र आदि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

जिले के सभी क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे जो निरीक्षण कर कमियों को दूर कराएंगे और धान खरीद में तेजी लाएंगे। केंद्र प्रभारियों को किसानों के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार करने और पेयजल आदि का इंतजाम कराने का डीएम ने सख्त निर्देश दिया है। समीक्षा बैठक में एडीएम राम अभिलाष, उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव व सदर एसडीएम अरुण कुमार गौउ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed