फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Preparation to start Integrated Kovid Command Center

Balrampur News: इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को शुरू करने की तैयारी

Sat, 08 Apr 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Preparation to start Integrated Kovid Command Center
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर फिर कवायद शुरु हो गई है। इंट्रीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को दोबारा शुरु करने की योजना बनाई गई है। साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विलांस के लिए टीमों को गठित करने का निर्देश अधीक्षकों को दिया गया है।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की कोविड जांच कराई जाएगी। जिले में ब्लॉक स्तर पर निगरानी समिति को सक्रिय किया जा रहा है। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों को लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोविड जांच को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन



सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर व रमवापुर उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें व्यवस्था सही मिली। जबकि हेल्थ वेलनेस सेंटर सुखरामपुर में कई कमियां पाई गईं, जिसके कारण यहां की एएनएम शहनाज रिजवी का वेतन रोक दिया गया है। संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed