फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prastuti, Razak, Anshika, Rishabh, Salim and Prashasti won

बैडमिंटन में प्रस्तुति, रजाक, अंशिका, ऋषभ, सलीम व प्रशस्ति ने मारी बाजी

Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prastuti, Razak, Anshika, Rishabh, Salim and Prashasti won
तुलसीपुर (बलरामपुर)। अटलांटा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। तीन दिन तक चले बैडमिंटन चैंपियनशिप के अलग-अलग वर्गों में प्रस्तुति गुप्ता, अब्दुल रजाक, अंशिका यादव, ऋषभ सोनी तथा दाबर सलीम व प्रशस्ति सिंह ने प्रथम पुरस्कार जीत कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बैडमिंटन चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग से प्रस्तुति गुप्ता व अब्दुल रजाक को प्रथम, मानवी सिंह व पंकज चौधरी को द्वितीय तथा मान्या सेठी को तृतीय पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में अंशिका यादव व ऋषभ सोनी ने प्रथम, ईशान्या व रूद्रांश मिश्रा ने द्वितीय तथा अनीता मौर्य ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन

सुपर सीनियर वर्ग में दाबर सलीम व प्रशस्ति सिंह को प्रथम, ऋषिका सिंह व जय कलहंस को द्वितीय तथा खुशी श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार मिला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बसंतलाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक पांडेय, एमपी तिवारी, डॉ. पम्मी पांडेय, रीता, साकिर अली, राज कुमार जायसवाल, विक्रांत सिंह, नमिता सिंह, विनोद सिंह कलहंस व डॉ. नितिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed