फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Prahlad elected president and Chandrabhan general secretary in Bar Association

Balrampur News: बार एसोसिएशन में प्रह्लाद अध्यक्ष व चंद्रभान महामंत्री निर्वाचित

Wed, 22 Nov 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Prahlad elected president and Chandrabhan general secretary in Bar Association
उतरौला (बलरामपुर)। बार एसोसिएशन उतरौला का चुनाव कड़ी सुरक्षा निगरानी में संपन्न हुआ। मतदान बाद हुई मतगणना के घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर प्रह्लाद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रभान मिश्र व महामंत्री अमित श्रीवास्तव को निर्वाचित घोषित किया गया। विजयी प्रत्यशी को चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अनीसुल हसन रिजवी ने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े 243 मतदाताओं में 240 वोटरों ने चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर मार्कंडेय मिश्र को 23, खलील खान को 10, बाबूराम यादव को 55 व प्रह्लाद यादव को 151 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर स्वामी नाथ गुप्त व चन्द्रभान मिश्रा के बीच सीधी लड़ाई में चंद्रभान मिश्र ने 113 मतों से जीत हासिल की। चंद्रभान मिश्र को 175 व स्वामी नाथ को 62 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर अमित श्रीवास्तव को 107, रवि मिश्र को 88, बबर अली को 23 व प्रेम चन्द्र सोनी को 19 मत मिले। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में सहायक चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त, आरिफ सिद्दीकी, कुंवर जी, प्रवेश गुप्त, माही का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed