फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   pradarshan

स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 03 Dec 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
pradarshan
पचपेड़वा (बलरामपुर)। गृह जनपद स्थानांतरण की मांग पूरा न होने पर एएनएम खुशबू यादव द्वारा आत्महत्या किये जाने से नाराज स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को सीएचसी पचपेड़वा में धरना प्रदर्शन किया। गृह जनपद स्थानांतरण, नियमित करण एवं समान वेतन आदि मांगों को लेकर संविदा कर्मियों ने आर पार की लड़ाई का एलान किया है। इस दौरान संविदा कर्मियों ने मृृतक एएनएम के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के सदस्य डॉ. मोहम्मद रईस, डॉ. सुल्ताना, डॉ. आरके सिद्धार्थ, स्टाफ नर्स दीपा त्यागी, बीसीपीएम अशोक कुमार, एसटीएलएस अमित पांडेय, सीएचओ स्मृति कुमारी, एएनएम बबिता, मंजू, साधना व दीपा आदि ने कहा कि महराजगंज में तैनात एएनएम खुशबू यादव गृह जनपद स्थानांतरण के लिए विभागीय अधिकारियों का महीनों चक्कर लगाया लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। अधिकारियों की उदासीनता से निराश होकर उन्होंने बीते दिनों आत्महत्या कर ली। एएनएम के आत्महत्या के बावजूद सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कर्मचारियों का गृह जनपद स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन लोगों ने समान वेतन दिए जाने, सातवेें वेतन आयोग का लाभ दिए जाने, संविदा कर्मियों को नियमित किये जाने, गृह जनपद स्थानांतरण किए जाने, बीमा योजना का लाभ दिये जाने तथा आशा बहुओं को नियमित मानदेय भुगतान किये जाने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई न की गई तो संघ की तरफ से आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक एएनएम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed