{"_id":"6112bc998ebc3efcd17cb068","slug":"pradarshan-balrampur-news-lko5907943149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने बीते दिन प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद का पुनर्गठन कराने की मांग की है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के संरक्षक सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में सोमवार को कलेक्ट्रेट पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। संगठन के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी व संगठन मंत्री रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित सभी सरकारी योजनाओं में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारियों को वरीयता प्रदान की जाए।
राष्ट्रीय पर्व के मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के परिवारों को सम्मानित किया जाना चाहिए। राजीव अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व संगठन मंत्री धीरज मोदनवाल ने कहा कि सेनानी परिवारों को संबंध प्रमाण पत्र जारी किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी, उपाध्यक्ष लालजी तिवारी, संगठन मंत्री वशिष्ठ मिश्रा, मीडिया प्रभारी राम कुमार मिश्र, जिला संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी, वैभव तिवारी, धीरेंद्र कुमार, विकास दीप, रवि कुमार मिश्र, देवमणि मिश्र व पवन कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद