{"_id":"60f310f18ebc3e73542fc20d","slug":"pradarshan-balrampur-news-lko587394524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों को डीएम को पत्र भेजकर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड विभाग से बदहाल सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। शीघ्र ही बदहाल सड़क की मरम्मत न होने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीण नुरुल हसन, जियाउल्ला, सिकंदर, शफीक, अशरफ, अफरोज, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र व बड़कऊ आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि तुलसीपुर ब्लॉक के भलुहिया दीनानगर से गौरा माफी जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों को आवागमन में बाधा पहुंचा रहे है। इस रास्ते से पूरनपुर, लझुवापुर, गनवरिया, भुजेहरा व मुसाफिरपुरवा सहित कई गांव के लोगों को आना जाना पड़ता है।
दो व चार पहिया वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 25 साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था तब से आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इन लोगों ने डीएम से तत्काल बदहाल सड़क की मरम्मत संबंधित विभाग से कराए जाने की मांग की है। तुलसीपुर एसडीएम विनोद सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि संबंधित विभाग को सूचना भेज दी गई है। शीघ्र ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।