फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power of 150 houses stalled for three months

तीन माह से 150 घरों में अंधेरा

Tue, 20 Aug 2019 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Power of 150 houses stalled for three months
बलरामपुर। रेहरा बाजार ब्लॉक के मुरावनडीह गांव में तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब होने से 150 घरों में अंधेरा है। ग्रामीणों ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन को शिकायती पत्र भेजकर समस्या का तत्काल निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण हबीब, शरीफ, आशिक अली, आफत, बालकराम वर्मा, अरशद, हसन अली ने आदि ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन उतरौला को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन महीने से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण चालू होते ही ये खराब हो गया था।
विज्ञापन

इससे गांव के 150 घरों में तीन माह से अंधेरा है। गांव के लोग रात अंधेरे में काटने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय जेई से बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। एक्सईएन रमेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्रीय जेई को समस्या दूर कराने का निर्देश दिया गया है। शीघ्र समस्या का निराकरण न कराने पर क्षेत्रीय जेई को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed