{"_id":"6a303a23639b99743f0f1cd2","slug":"power-cuts-during-summer-have-increased-the-woes-of-consumers-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150065-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गर्मी में बिजली कटौती की समस्या ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गर्मी में बिजली कटौती की समस्या ने उपभोक्ताओं की बढ़ाई परेशानी
Mon, 15 Jun 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या जिले में बढ़ गई है। दिन हो या रात बार-बार बिजली की आवाजाही बनी रहती है। बिजली जाने से गर्मी में उपभोक्ता परेशान होते हैं।
जिला मुख्यालय पर सोमवार को 10 बार ट्रिपिंग की समस्या देखी गई। नगर के नौशहरा, चिकनी, भगवतीगंज, सिविल लाइन, पहलवारा, पूरबटोला व टेढ़ीबाजार सहित अन्य मोहल्ले में दोपहर दो से शाम छह बजे के बीच छह बार 20-20 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई। उपभोक्ता रामनरेश, अवधेश, कलीम, सुरेश व फिरोज ने बताया कि बिजली कटौती से बहुत परेशानी हो रही है। जरवा क्षेत्र में उपखंड तुलसीपुर के कोइलाबास फीडर पर लोकल फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली कटौती हो रही है। नगई, पिपरा दुर्गानगर, प्रतापपुर, पिपरी, लौकी खुर्द व चैनपुर गांव के लोगों ने डीएम से बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ कराने की मांग की है। उपभोक्ता संजय, शिवकुमार, निरंजन, दीपू व राजेश ने कहा कि 15 दिनों से प्रतिदिन रात 11 व 12 बजे बिजली कट जाती है। जेई दयाराम ने बताया कि गर्मी के कारण तार व केबल बॉक्स में खराबी आ रही है, इसलिए कटौती की जाती है।