फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Power cut in the name of local fault

लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही बिजली कटौती, उपभोक्ताओं में आक्रोश

Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Power cut in the name of local fault
बलरामपुर। लोकल फाल्ट के नाम पर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती से हो रही है। बिजली कटौती से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार कराए जाने की मांग की है। शीघ्र सुधार न होने पर बिजली उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता राहुल चौरसिया, विजय मोदनवाल, संतोष व अकील आदि ने अधीक्षण अभियंता को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उतरौला के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग और लोकल फाल्ट के नाम पर भारी बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली कटौती होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों की सुविधा के लिए बिजली विभाग की तरफ से बनाए गए शिकायत व सुझाव वाले व्हाटसएप ग्रुप से भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति का सरकारी दावा हवा हवाई साबित है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed