फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Postal

47 हजार वोटरों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा

Tue, 01 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Postal
बलरामपुर। जिले के 46,826 दिव्यांग, कार्मिक व बुजुर्ग वोटरों को इस बार पोस्टल बैलेट से घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा मिलेगी। जिले की चारों सीटों पर चिह्नित इन खास वोटरों के घरों पर डाक से पोस्टल मतपत्र भेजे जाएंगे। इससे वह मतदान केंद्रों तक पहुंचे बिना ही अपने वोट की ताकत से लोकतंत्र को मजबूत बना सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद पोस्टल बैलेट मतपत्रों की छपायी का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिले में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंचने लगी है। चारों विधानसभा सीटों पर 16,01,577 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को हर संभव सुविधा मुहैया कराने की मुहिम में जुटा है। इसके तहत ही पहली बार बुजुर्गों, कार्मिकों व दिव्यांग वोटरों को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा मिलेगी। जिले में 80 साल से अधिक आयु के 39,132 बुजुर्ग, 7,262 दिव्यांगजन व 232 मतदान कार्मिकों को चिह्नित किया गया है। तुलसीपुर क्षेत्र में 8982, गैसड़ी में 8533, उतरौला में 11,297 व बलरामपुर में 10,320 बुजुर्ग वोटरों के साथ ही चारों विधानसभा में 232 कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे। साथ ही विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 1496, गैसड़ी में 1321, उतरौला में 2258 और बलरामपुर में 2187 दिव्यांग वोटरों को भी घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टल मतपत्रों की छपाई का कार्य शुरू होगा। जिले की चारों सीटों पर नामांकन की शुरूआत 4 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक चलेगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 16 फरवरी को नाम वापसी के बाद चारों सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को हर संभव प्रयास
विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं को जिन्हें पोलिंग बूथों तक पहुंचने में दिक्कत होगी उन्हें घर बैठे पोस्टल मतपत्र से मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। 80 साल से ऊपर आयु वाले बुजुर्गों, मतदान कार्मिकों व दिव्यांगजनों को डाक के माध्यम से पोस्टल मतपत्र भेजकर घर से मतदान कराने की सुविधा मिलेगी। श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed