फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Posing as an employee of the CMO office, he duped the head of the village

Balrampur News: सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बन प्रधान से 40 हजार ठगे

Sat, 25 Apr 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Posing as an employee of the CMO office, he duped the head of the village
पिपरहवा चौराहा। क्षेत्र में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामले में ठगों ने खुद को सीएमओ ऑफिस का कर्मचारी बताकर एक ग्राम प्रधान को निशाना बनाया। करीब 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत बेली खुर्द निवासी ग्राम प्रधान सर्वजीत पासवान के मोबाइल पर 23 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को जितेंद्र यादव बताते हुए सीएमओ ऑफिस से जुड़ा कर्मचारी होने का दावा किया। उसने बड़ी योजना दिलाने के लिए रिपोर्ट ऑनलाइन कराने के नाम पर स्कैनर भेजकर तत्काल भुगतान करने के लिए कहा।
विज्ञापन



ठग की बातों में आकर ग्राम प्रधान ने बताए गए खातों में दो किश्तों में कुल 39,999.88 रुपये ट्रांसफर कर दिए। राशि भेजने के बाद जब प्रधान ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की तो संबंधित मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि जांच शुरू कर दी है और खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या भुगतान के अनुरोध पर तुरंत विश्वास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed