फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Poor farmers get the benefit of PM Awas Yojana

Balrampur News: गरीब किसानों को मिले पीएम आवास योजना का लाभ

Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 10 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Poor farmers get the benefit of PM Awas Yojana
बलरामपुर। सदर ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद किसान नेताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए छह सूत्री ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। उन्होंने शीघ्र ही समस्या का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष छेदीराम ने कहा कि गरीब किसान पीएम आवास व शौचालय योजना के लाभ से वंचित हैं। योजना का लाभ पाने के लिए किसान ब्लॉक कार्यालय व विकास भवन का चक्कर काट रहे हैं। पात्रता सूची में नाम शामिल होने के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसान क्रेडिड कार्ड व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए भी किसान भटक रहे हैं। बैठक में भाकियू के कार्यकर्ताओं ने किसानों को वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाए जाने, पात्रता के अनुसार पीएम आवास व शौचालय योजना का लाभ दिलाए जाने, गरीब किसानों का अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने और गांवों में हर घर नल से जल योजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़क के मरम्मत कराए जाने की मांग की है। बैठक में तिलकराम वर्मा, राजू पाठक, पुत्तू लाल तिवारी, राजकुमार व साबिर अली सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed