{"_id":"61a9117f926b1554c60f68c2","slug":"political-balrampur-news-lko607126564","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के बिगड़े बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के बिगड़े बोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। ज्यों-ज्यों विधान सभा चुनाव नजदीक आ रहा है नेताओं के बोल बिगड़ते जा रहे हैं। किसान-ग्रामीण चौपाल में पूर्व सांसद व सपा नेता रिजवान जहीर ने भी योगी, मोदी और औवेसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को योगी और मोदी से खतरा है। ओवैसी पर कार्रवाई करने से भाजपा कतराती है।
महदइेया बाजार में गुरुवार की शाम आयोजित किसान-ग्रामीण चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि योगी और ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी के साहब सिर्फ हिन्दुओं की बात करते हैं और एक साहब हैदराबाद से उत्तर प्रदेश आकर मुसलमानों की बात करते हैं। मुल्क की आजादी में हमारे बाप-दादाओं ने भी कुर्बानी दी है। हम यहां खैरात में नहीं रह रहे हैं। आज देश के मुसलमानों को जो खतरा है वह सिर्फ मोदी और योगी से है। हम 2022 विधान सभा चुनाव में बाबा को गोरखपुर खदेड़ देंगे।
अतीक अहमद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी मूंछे रखकर हिन्दू-मुस्लिम करने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में एक साहब इलाहाबाद से बलरामपुर आए थे। हमने उनको भी खदेड़ कर इलाहाबाद पहुंचा दिया है।