{"_id":"617d91525c68362ce966a734","slug":"political-balrampur-news-lko602510620","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म के नाम पर देश में नफरत फैला रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म के नाम पर देश में नफरत फैला रही भाजपा
विज्ञापन
फोटो-11/12-बलरामपुर के किसान इंटर कालेज सादुल्लाहनगर में जनवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खा?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदत्तगंज(बलरामपुर)। भारतीय जनता पार्टी देश में धर्म की राजनीति कर हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार व मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। भाजपा गो संरक्षण केन्द्र कागजों में चलवा रही है। ऐसी सरकार को सपा तथा जनवादी पार्टी के लोग 2022 में मिलकर उखाड़ फेकेंगे।
यह बातें शनिवार को किसान इंटर कालेज सादुल्लाहनगर में आयोजित भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब खान ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सड़क, शिक्षा, सस्ती बिजली, शुद्घ पानी, स्वास्थ्य व रोजगार देने में नाकाम है। सपाई और जनवादी मिलकर प्रदेश से ऐसी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यों को वर्तमान सरकार अपना बताकर जनता को गुमराह कर रही है। सम्मेलन को जनवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव सत्य कुमार चौहान, प्रवक्ता वीरबल चौहान, भरत लाल चौहान, नरसिंह पाल यादव व विनोद ने संबोधित कर भाजपा, बसपा व कांग्रेस पर हमला बोला। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने 51 किलोग्राम की माला पहनाकर जनवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। इस दौरान दोनों पार्टियों के समर्थक मौजूद रहे।